Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   People came out in protest against cutting of trees

Mainpuri: पेड़ काटने के विरोध में उतरे लोग...सड़क पर बैठ किया प्रदर्शन, दो घंटे तक लगा रहा जाम; इस बात पर माने

Sun, 25 May 2025 04:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 25 May 2025 04:49 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी के कर्मी मार्ग पर पेड़ों का कटान कर रहे थे। इस दौरान एक कई वर्ष पुराना पेड़ काट कर गिरा दिया। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोग इसके विरोध में सड़क पर बैठे गए।

विज्ञापन
People came out in protest against cutting of trees
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के शहर मे स्टेशन रोड पर रविवार की सुबह सड़क चौड़ीकरण को लेकर पेड़ काटे जा रहे थे। इस दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष अपने समर्थक व स्थानीय लोगों के साथ वर्षों पुराने पेड़ काटे जाने का विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गए। जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ और अधिशासी अधिकारी माौके पर पहुंच गए। लोगों के विरोध के आगे अधिकारियों को पेड़ काटे जाने का काम रोकना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे से लगा जाम खोला। तब पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए करीब 43 पेड़ काटे जाने हैं। रविवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मी मार्ग पर पेड़ों का कटान कर रहे थे। इस दौरान एक कई वर्ष पुराना पेड़ काट कर गिरा दिया। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी होने के बाद करणी सेना के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा के कुछ युवा नेता भी आ गए। स्थानीय लोगों के साथ विरोध में शामिल हो गए। विरोध और जाम की सूचना पर एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी पीडब्ल्यूडी धनुषधारी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


सभी ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर जाम लगाए लोग काम न रुकने तक मानने को तैयार नहीं थे। विरोध लगातार बढ़ता जा रहा था। आखिरकार अधिकारियों ने पीछे हटने का निर्णय लिया और जाम लगाए लोगों को आश्वासन दिया कि काम को रुकवा दिया गया है। एसडीएम ने उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। काम रोके जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे से लगे जाम को खोला। इसके बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया। जब लोग हटने लगे तो लोगों ने अधिकारियों से साफ कर दिया कि चोरी छिपे पेड़ कटान का काम शुरू न किया जाए नहीं तो वह लोग फिर से सड़क पर उतरेंगे। वह लोग किसी भी कीमत पर वर्षों पुराने पेड़ों की बलि नहीं चढ़ने देंगे। प्रशासन ने जितने पेड़ काटे हैं। उसकी जगह नए पौधे लगाए जाएं ताकि प्राकृतिक क्षति को पूरा किया जा सके।

जाम के दौरान लोग रहे परेशान
स्टेशन रोड पर पेड़ काटे जाने के विरोध में करीब दो घंटे तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शुरू में जाम को सख्ती से खुलवाने का प्रयास भी किया मगर लोगों का गुस्सा देख पीछे हट गए। जाम खुलने के बाद अधिकारियों व राहगीरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed