फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   patient died who suffering from fever and admitted to hospital for six days in Mainpuri

Mainpuri News: बुखार पीड़ित मरीज ने तोड़ा दम, छह दिन से अस्पताल में था भर्ती; आठ मरीज की हालत गंभीर

Tue, 21 Nov 2023 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 06:03 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार पीड़ित मरीज ने दम तोड़ दिया। वह छह दिन से अस्पताल में भर्ती था। वहीं आठ मरीजों की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
patient died who suffering from fever and admitted to hospital for six days in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। जिला अस्पताल में पिछले छह दिन से भर्ती बुखार से पीड़ित एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 88 बुखार पीड़ितों को उपचार दिया गया। आठ मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए।

विज्ञापन


जिले में पिछले तीन महीने से बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। बुखार से लगातार मरीजों की मौत भी हो रही है। विभाग भले ही इन मौतों को नकार रहा है। लेकिन जिले में तीन महीने में 70 से अधिक बुखार पीड़ितों की मौत हो चुकी है। पिछले दो दिन में दो मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: ज्वेलर्स के तीन साल के बेटे को गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट, भीड़ पर झोंकी फायरिंग; फैली दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी 48 वर्षीय कप्तान सिंह को बुखार की दिक्कत होने पर 16 नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन के उपचार के बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; चालक गाड़ी लेकर फरार

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार का भी बुखार पीड़ितों की भीड़ देखी गई। फिजीशियन कक्ष में 60 बुखार पीड़ितों को उपचार दिया गया जबकि बाल रोग विशेषज्ञ ने 28 बुखार पीड़ितों को उपचार दिया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि जिस मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है उसे बुखार के साथ कुछ और दिक्कतें भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed