फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Panic spread after crocodile was seen in CCTV camera people were locked in homes

UP: सीसीटीवी में दिखा कुछ ऐसा...क्षेत्र में फैली दहशत, घरों में कैद बच्चे और महिलाएं; लोग कर रहे ये तैयारी

Thu, 10 Apr 2025 07:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 10 Apr 2025 07:39 PM IST
सार

सड़कों पर घूमता मगरमच्छ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। क्षेत्र में दहशत फैल गई। महिलाएं और बच्चों को घर से न निकलने के लिए बोल दिया। मगरमच्छ की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा।

विज्ञापन
Panic spread after crocodile was seen in CCTV camera people were locked in homes
सीसीटीवी में कैद हुआ मगरमच्छ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा घिरोर के मोहल्ला डालगंज के लोग रात के समय सीसीटीवी में मगरमच्छ दिखने के बाद दहशत में हैं। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। वन विभाग को भी इस बारे में सूचना देकर मगरमच्छ पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


 

मोहल्ला डालगंज अग्रवाल मेडीकल के सामने वाली गली में बुधवार की देर शाम एक मगरमच्छ घूम रहा था। मगरमच्छ गली में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। इस बीच सीसीटीवी में मगरमच्छ दिखने की बात कुछ ही देर में पूरे मोहल्ले में फैल गई। लोगों ने एकत्र होकर गली, नाली आदि स्थान पर देखा, मगर मगरमच्छ कहीं भी दिखाई नहीं दिया। 

ये भी पढ़ें-UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही वन विभाग की टीम गोल चक्कर नहर पुल के पास से एक मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ कर आई है। मोहल्ले के लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हैं। छोटे बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर मगरमच्छ अभी भी कहीं छिपा हुआ तो किसी बच्चे पर हमला कर सकता है। लोगों ने मगरमच्छ के बारे में वन विभाग को सूचना दी है। मोहल्ला डालगंज में मगरमच्छ के खौफ के चलते जहां बच्चे और महिलाएं घर में कैद होकर रह गई हैं। वहीं ग्रामीण किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed