{"_id":"57fa85554f1c1bc16028e280","slug":"one-died-half-hour-jam-bareilly-gwalior-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, डेढ़ घंटे बरेली-ग्वालियर मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, डेढ़ घंटे बरेली-ग्वालियर मार्ग जाम
अमर ब्ययूराो मैनपुरी
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत, डेढ़ घंटे बरेली-ग्वालियर मार्ग जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव फरेंजी से पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल जा रहा युवक गांव खड़सरिया के पास ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैफई रेफर किया। थाना पुलिस ने शव को आनन-फानन में मोर्चरी भेजा। उक्त कार्रवाई से नाराज परिवारीजन और ग्रामीणों ने बरेली- ग्वालियर पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया। इससे यातायात रुक गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
गांव फरेंजी निवासी गोविंद शंखवार (30) रविवार सुबह पत्नी सोनी और चार वर्षीय पुत्र पियूष के साथ बाइक से ससुराल गांव रेरी थाना सौंरिख कन्नौज जा रहा था। बाइक जब गांव खड़सरिया के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया हादसे में गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को सैफई रेफर किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव को परिवारीजनों के आने से पूर्व ही बगैर सील किए मोर्चरी भेेज दिया।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों को जब शव नहीं मिला तो वे आक्रोशित हो गए। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। काफी देर तक पुलिसकर्मी लोगों को जाम खोलने के लिए कहते रहे लेकिन महिलाएं जाम खोलने को तैयार नहीं थी। करीब डेढ़ घंटे तक जाम के चलते बरेली-ग्वालियर मार्ग बंद रहा। जिससे वाहनों की कतार लग गई। बाद में ट्रक चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
भोगांव (ब्यूरो)। गांव हुंमायुपुर निवासी सौरभ रविवार सुबह नौ बजे दुकान का सामान खरीदने कसबा बाजार आया। बाइक से गांव वापस लौट रहा था। तभी जीटी रोड के समीप ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।