{"_id":"3544703205a1beaa74cba9f609dc609e","slug":"now-video-calling-is-not-the-age-of-the-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसेज नहीं अब वीडियो कालिंग का जमाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैसेज नहीं अब वीडियो कालिंग का जमाना
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अब जमाना टेक्सटिंग और वायस कॉल से एक कदम बढ़कर वीडियो कॉलिंग पर पहुंच चुका है। हालांकि थ्री जी सर्विस के माध्यम से यह सुविधा मिल रही है। लेकिन स्मार्टफोन पर समय बिताने वाले युवाओं को कम पैसे में ज्यादा सुविधा चाहिए। ऐसे में वे एप के माध्यम से दोस्तों और अपनों सेे मुखातिब हो रहे हैं।
गूगल प्ले स्टोर से आजकल आईएमओ एप को खूब डाउनलोड किया जा रहा है। मैसेज, फोटो और वॉयस मैसेज के साथ यहां से वीडियो कालिंग की सुविधा जो मिल रही है। ऐसे में स्मार्ट जेनरेशन को यह विकल्प ज्यादा भा रहा है। विदेशों में रह रहे अपनों से मिलने के लिए अब स्काइप की जगह लोग इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि मोबइल कॉल से बात करना तो महंगा पड़ता है। ऐसे में एप के माध्यम से एक दूसरे को देखकर बात करना अच्छा लगता है।
न केवल शहरों में बल्कि अब तो ग्रामीण अंचलों में भी स्मार्ट फोन वाले उपभोक्ता बढ़ गए हैं। ऐसे में नई-नई एप्लिकेशन्स को डाउनलोड कर इनसे ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। साथ ही दूरियों में बंटे रिश्तों में मिठास भी घोल रहे हैं। आईएमओ यूजर्स में आपको हर वर्ग के लोग मिल जाएंगे। आईएमओ ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने यूजर्स को ऑडियो और वीडियो करने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
देवपुरा निवासी वंशिका भदौरिया का कहना है कि पहले से वह व्हाट्सएप के माध्यम से केवल मैसेज और ऑडियो कालिंग ही कर पाती थीं, अब आईएमओ के जरिए रिश्तेदारों से वीडियो कालिंग भी कर सकती हैं। मोबाइल में नेट पैक हो तो इससे वीडियो कालिंग करने में रुपये भी नहीं कटते। ऐसे में घरवालों की भी अन्य से बात करा देते हैं।