{"_id":"6a9ba462b24a301a800e70fb","slug":"nsg-commando-alleges-auto-driver-stole-watch-and-other-items-from-his-bag-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: एनएसजी कमांडो के बैग से घड़ी-सामान चोरी, ऑटो चालक पर ने बातों में उलझाया; फिर की ये करामात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: एनएसजी कमांडो के बैग से घड़ी-सामान चोरी, ऑटो चालक पर ने बातों में उलझाया; फिर की ये करामात
Sat, 05 Sep 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:40 AM IST
सार
आगरा में नागालैंड में तैनात एनएसजी के नायब सूबेदार के बैग से घड़ी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक ने रामबाग चौराहे पर उन्हें बातों में उलझाकर बैग से सामान निकाल लिया।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागालैंड में तैनात एनएसजी के नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह के बैग से चोरी हो गई। आरोप है कि एत्माद्दौला क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने उनकी घड़ी और अन्य सामान चुरा लिया। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को उन्होंने टूंडला स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो लिया था।
ऑटो चालक ने उन्हें रामबाग चौराहे पर उतारा। बातों में उलझाकर उसने बैग से टाइटन की घड़ी और कुछ खाने-पीने का सामान चुरा लिया। घर पहुंचने पर पत्नी ने सामान गायब होने की जानकारी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
बंदूक दिखाकर धमकाया, बच्चे को मारने की धमकी
एत्माद्दौला क्षेत्र की पीड़िता ने छह लोगों पर एक राय होकर मारपीट, बंदूक दिखाकर धमकाने, छेड़खानी और जबरन घर में घुसने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब चार बजे टेकचंद, आशीष, रीना, देवी, फूलसिंह और सौरभ ने घर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उसके पांच वर्षीय बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।