{"_id":"5702a8b94f1c1b9157c8126f","slug":"not-develop-the-country-without-education-sobrn-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बिना देश का विकास नहीं: सोबरन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बिना देश का विकास नहीं: सोबरन सिंह
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा के बिना देश का विकास नहीं: सोबरन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बीआरसी पर शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक बरनाहल और घिरोर के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सेवानिवृत्ति शिक्षकों को सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक सोबरन सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा के बिना देश व समाज विकास नहीं कर सकता। शिक्षक हमारे देश की ताकत हैं। एबीआरसी अवधेश कुमार ने कहा कि समाज में यह धारणा बन गई है कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर अच्छा नहीं है। यदि शिक्षक, छात्र और अभिभावक एक साथ दे, तो शिक्षा का उन्नयन हो सकता है। इस दौरान सत्र 2014-2015 के सेवानिवृत्ति शिक्षक हरीमोहन, बलबीर सिंह, रामाधीश, कन्ही लाल, अमर सिंह, जयदेव सिंह और सत्र 2015- 2016 के बाला प्रसाद खुशीराम खड़गजीत सिंह, आसाराम रविंद्र आदि को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। संचालन सतीश समर्थ किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह यादव, रघुराज सिंह, अर्जुन सिंह, जितेंद्र यादव, शशांक प्रताप, अनी यादव, उर्वेश यादव, राजीव यादव, महेंद्र प्रताप, डा. कमलेश, डा. संजीव कुमार आदि मौजूद रहे ।