{"_id":"66e5734ee51cb1e7120e28cf","slug":"newly-married-woman-died-after-consuming-poisonous-substance-in-mainpuri-her-in-laws-ran-away-leaving-body-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नव विवाहिता की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत, शव छोड़ कर भागे ससुरालीजन; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नव विवाहिता की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत, शव छोड़ कर भागे ससुरालीजन; पुलिस कर रही जांच
Sat, 14 Sep 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:58 PM IST
सार
मैनपुरी में एक नव विवाहिता की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। ससुरालीजन शव छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शहर के ज्योंती रोड पर निवास कर रही एक नव विवाहिता की शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। ससुरालीजन शव को छोड़ कर भाग गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चिढरौआ निवासी विनोद कुमार ने पुत्री देवेश कुमारी (20) की शादी 19 अप्रैल 2024 को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी सतीश के साथ की थी। शुक्रवार की रात उन्हें सूचना मिली कि पुत्री की तबियत खराब है और वह जिला अस्पताल में है। जानकारी होने के बाद मायके वाले जब जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां देवेश कुमारी का शव पड़ा था। सभी ससुरालीजन वहां से भाग चुके थे।
विज्ञापन
मायके वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पिता ने ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए, हालांकि कोई लिखित तहरीर नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन