मैनपुरी। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में छत से गिरकर छात्र वंश कश्यप की मौत हो गई थी। छात्र के माता-पिता हाथों में इंसाफ चाहिए के बैनर लेकर बीजेपी कार्यालय पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस से मांग की कि उन्हें डिप्टी सीएम से मिलने दिया जाए। पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। इसके बाद वंश की मां को डिप्टी सीएम से मुलाकात के लिए अंदर भेजा गया।
एसआईआर की बैठक होने के बाद डिप्टी सीएम ने वंश की मां से मुलाकात की। मां ने बताया कि मेरे बेटे की स्कूल में मौत हो गई। किस कारण की वजह से ऐसा हुआ अभी तक पता नहीं चला। स्कूल वालों से सीसीटीवी देने की कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस मामले में जिलाधिकारी और एसपी दोनों से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मृतक छात्र की मां को भरोसा दिलाया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी।