{"_id":"69502f974fb62ab8f0026998","slug":"mainpuri-news-two-death-asthema-heart-attack-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-151249-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अस्थमा और हृदयाघात से दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अस्थमा और हृदयाघात से दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
फोटो 24 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। सर्दी के बीच जिले में अस्थमा और हृदयाघात के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जबकि दूसरे को हृदयाघात पड़ा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 23 मरीज भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
औंछा थाना क्षेत्र के गांव थोरवा निवासी वीरेंद्र सिंह (70) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने शुक्रवार की शाम को हालत बिगड़ने पर उन्हें महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात दो बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जमलापुर निवासी दलवीर सिंह (65)को शुक्रवार की देर रात हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी कुरावली पहुंचे।
सीएचसी कुरावली से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र सिंह को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जबकि दलवीर सिंह को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।