फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road contruction

Mainpuri News: 971.45 लाख से भोगांव क्षेत्र में सात सड़कों का होगा निर्माण

Wed, 26 Aug 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news road contruction
मैनपुरी। मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत भोगांव क्षेत्र में सात ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों के लिए 971.45 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रथम किस्त के रूप में 331.90 लाख रुपये जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि जारी होने के बाद सड़कों की मरम्मत की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

नगला ताल (प्रापा शाहआलमपुर) से माइनर की पटरी पर सुरजनपुर की पुलिया तक मार्ग के लिए 98.84 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए 33.77 लाख की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में जारी की गई है। बेवर संकिसा मार्ग से जलालपुर होकर जीटी मार्ग पर ग्राम जलालपुर उदयवीर के खेत से नगला राम सहाय तक मार्ग निर्माण के लिए 131.96 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है इसमें प्रथम किस्त के रूप में 45.08 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। धमियापुर से नगला दिनी मार्ग का नवनिर्माण कार्य होगा। इसके लिए 125.65 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यहां प्रथम किस्त के रूप में 42.93 लाख रुपये जारी किए गए हैं। धनमऊ खटाना कुंजलपुर मार्ग से बंबा की पटरी पर सूरज सिंह के स्कूल होते हुए सहारा तेजपुरा मार्ग के लिए 200.81 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 68.61 लाख रुपये जारी किए गए हैं। दुर्जनपुर से बंजरिया मार्ग के लिए 152.72 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है जबकि 52.18 लाख रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। इसी प्रकार से भोगांव संकिसा मार्ग से नगला टुडारी मार्ग के नवनिर्माण कार्य के लिए 114.42 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है जबकि 39.09 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। करनपुर निवरी से देवगंज भविचंद्रपुर मार्ग से ब्रह्मदेव चौराहा मार्ग तक के लिए 147.05 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है जबकि 50.24 लाख रुपये की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में जारी की गई है। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री का कहना है कि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed