{"_id":"6a98646cda5ae752bb000679","slug":"mainpuri-news-infant-girl-rape-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-165911-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मैनपुरी में तीन महीने की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मैनपुरी में तीन महीने की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार रात तीन माह की बच्ची से गांव के ही एक युवक ने दरिंदगी की। बच्ची के लगातार रोने और निजी अंगों से खून निकलने पर माता-पिता आनन-फानन सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई सैफई रेफर कर दिया जहां मासूम का इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कन्हैया (32) की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि मंगलवार शाम को वह घर पर ही थे। पत्नी खाना बना रही थी। उनकी तीन माह की बेटी चारपाई पर लेटी थी। इसी बीच कन्हैया उनके घर आया और बच्ची को खिलाने लगा। वह उसे खिलाते हुए बाहर ले गया और फिर किसी सुनसान जगह पर दरिंदगी की। करीब 30 मिनट बाद आरोपी बच्ची को वापस लाया तो वह काफी रो रही थी।
आरोपी बच्ची को चुपचाप चारपाई पर छोड़कर चला गया। मां ने जब बच्ची को बुरी तरह रोते देखा तो चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह शांत नहीं हो रही थी। तभी मां की नजर बच्ची के निजी अंगों से निकल रहे खून पर पड़ी, जिसे देख उसके होश उड़ गए। माता-पिता को समझते देर नहीं लगी कि बच्ची के साथ आरोपी ने गलत काम किया है।
विज्ञापन
वर्जन
बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी कन्हैया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
-रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ, भोगांव