{"_id":"6a4fdf2110d50e077406c03f","slug":"light-drizzle-continues-farmers-await-heavy-rain-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-162629-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हल्की बूंदाबांदी जारी, किसानों को तेज बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हल्की बूंदाबांदी जारी, किसानों को तेज बारिश का इंतजार
Thu, 09 Jul 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो10 पचावर रजबहा में गिरी कार क्रेन की मदद से निकालते कर्मी व मौजूद ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में बारिश का क्रम लगातार जारी है। बृहस्पतिवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो वहीं काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कम बारिश होने से किसान धान की रोपाई के लिए पानी की कमी से परेशान हैं। मौसम विभाग में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन करीब 12 बजे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद बारिश बंद हो गई। वहीं तापमान में भी दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जनपद में करीब 2 दिन से हो रही बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है तो वहीं उनके दैनिक कामकाज में परेशानी बढ़ा दी है। कार्यालय के लिए निकलने वाले लोगों को बारिश में भीगते हुए काम पर जाना पड़ रहा है तो वहीं कई इलाकों में कच्चे रास्तों पर हल्की बूंदाबांदी से ही कीचड़ जैसे हालात हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई, जिससे लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
कृषि माैसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा का कहना है कि अगले कई दिनों तक हल्की व तेज बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट व बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी रहेगा। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने के साथ बिजली कड़क सकती है। बारिश तेज न होने से किसान धान की रोपाई के लिए पानी की कमी की वजह से परेशान हैं। रजबहों और नहर में पानी न होने से रोपाई प्रभावित हो रही है। वहीं बारिश ने होने से भी पानी नहीं मिल पा रहा है।