फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Karhal By-Election Samajwadi Party declared Tej Pratap its candidate from Karhal and waiting for BJP candidate

Karhal By-Election: बज गया बिगुल...अखिलेश ने तेज प्रताप को बनाया अपना वारिश, यादव और शाक्य चेहरे पर अटकी भाजपा

Tue, 15 Oct 2024 05:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

प्रदेश के नौ सीटों पर उपचुनाव के साथ करहल सीट पर सियासी पारा चढ़ गया है। इस सीट पर अखिलेश यादव ने तेज प्रताप को अपना वारिश यानी सपा प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि भाजपा यादव और शाक्य चेहरे पर अटकी है। 

विज्ञापन
Karhal By-Election Samajwadi Party declared Tej Pratap its candidate from Karhal and waiting for BJP candidate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल मंगलवार को बज ही गया। ऐसे में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यहां सपा और भाजपा आमने-सामने होगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हो गई थी। मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान के बाद दलों में हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन


करहल सीट पर लंबे समय से सपा की बादशाहत कायम है। ये वही सीट जहां से पहली बार 2022 में अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने करहल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही यहां चुनाव का इंतजार था। 

विज्ञापन

भाजपा ने इसके लिए एक महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों ने इस बीच करहल का दौरा किया। हालांकि अब तक भाजपा का प्रत्याशी घोषित नहीं हो सका है। 

वहीं बीते सप्ताह सपा ने भी पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को करहल से प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसी बीच मंगलवार को चुनाव आयोग ने उप चुनाव की तारीखों का एलान भी कर दिया। करहल सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना। 18 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

तारीखों के एलान के बाद राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। सपा और भाजपा के साथ ही बसपा में भी उप चुनाव के लिए तैयारी चल रही है। बसपा भी इस बार उप चुनाव में प्रत्याशी उतारने का दावा कर रही है। ऐसे में अब भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों के नाम घोषित होने का इंतजार है। 

भाजपा और बसपा ने भेजे तीन-तीन नाम 

करहल उप चुनाव के लिए भाजपा और बसपा की जिला कार्यकारिणी अपना काम पूरा कर चुकी है। बैठकों और लंबी रणनीति के बाद तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम दोनों ही दलों ने शीर्ष नेतृत्व को भेजे हैं। इन्हीं में से एक नाम फाइनल किया जाना है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने जिले के ही एक यादव नेता के साथ ही शाक्य समाज से आने वाली पूर्व महिला सांसद व एक अन्य महिला का नाम प्रस्तावित किया है। यादव नेता और पूर्व महिला सांसद की दावेदारी यहां प्रबल मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed