{"_id":"587a63fa4f1c1b982dba7c7b","slug":"january-23-will-be-the-martyr-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जनवरी से लगेगा शहीद मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जनवरी से लगेगा शहीद मेला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
23 जनवरी से लगेगा शहीद मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की याद में 23 जनवरी से बेवर के रामलीला मैदान में शहीद मेला लगाया जाएगा। मेले की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं।
शहीदों की याद में रामलीला मैदान में लगने वाले शहीद मेले के लिए कार्यक्रम संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 15 अगस्त 1972 को स्वतंत्रता सेनानी जगदीश नारायण त्रिपाठी के प्रयासों से थाने के सामने बने शहीद स्मारक भवन पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। तीन वर्षों तक तीन दिवसीय मेला 14 अगस्त से 16 अगस्त तक लगाया जाता रहा। वर्ष 1986 में शहीद मेले की अवधि बढ़ाकर आठ दिन कर दी गई। वर्ष 1992 में मेले की अवधि 15 दिन की गई। लोगों की मांग पर अब दो साल से मेला 23 जनवरी से 10 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। मेला संयोजक राज त्रिपाठी ने बताया बेवर का शहीद मेला मात्र रस्मी आयोजन नहीं है। मेले के माध्यम से राष्ट्रीय स्वाधीनता को सुदृढ़ करने, रक्षा करने, समाज के चर्तुमुखी विकास के जरिए परिपूर्ण कर इसे मेहनतकश जनता की सही आजादी बनाने हेतु एक जन आंदोलन खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।