{"_id":"6a1c761b5efc2fea7b0dbc1c","slug":"ipl-fans-show-enthusiasm-and-excitement-for-the-mega-clash-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-160357-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल : महामुकाबले के लिए प्रशंसकों में दिखा उत्साह और जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल : महामुकाबले के लिए प्रशंसकों में दिखा उत्साह और जोश
विज्ञापन
मैनपुरी। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आमने-सामने हैं। महामुकाबले के लिए दोनों ही टीमों के प्रशंसकों में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर में फाइनल मैच के लिए युवाओं में उल्लास दिखाई दिया। प्रशंसकों की ओर से अपनी-अपनी टीम की जीत के दावे किए गए।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मैच रविवार की शाम गत वर्ष की चैंपियन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही प्रशंसक अपने घरों में टेलीविजन सेट के सामने बैठ गए। कई युवाओं ने मोबाइल फोन पर पूरे मैच का आनंद लिया। संवाद