फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   If Congress bloodstained history: witness

कांग्रेस का तो इतिहास ही खून से सना: साक्षी

Sun, 09 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर ब्ययूराो मैनपुरी
अमर ब्ययूराो मैनपुरी Updated Sun, 09 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
If Congress bloodstained history: witness
कांग्रेस का तो इतिहास ही खून से सना: साक्षी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान विवादित और तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का तो इतिहास ही खून से सना है। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना ऐसा ही है, जैसे कोई बेटा अपनी मां से बाप के वास्तव में बाप होने का सबूत मांगे। कांग्रेस 65 साल में गरीबों को खाट तक नहीं दे पाई। यही कारण है कि खाट पंचायत में खाटों की लूट होती है।

वह रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने गांव रूपपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के खून की दलाली वालेे बयान को बचकाना बताया और कहा कि वास्तव में खून की दलाली का काम तो कांग्रेस ने किया है। चाहे देश बंटवारा हो या हरमिंदर साहब कांड हो या फिर  1984 के सिख विरोधी दंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा इतिहास खून से सना हुआ है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय बन गए थे। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त देश का नारा दिया तो पूरे देश के लोग उनके साथ खड़े नजर आए। राहुल पर कानूनी कार्रवाई के सवाल पर कहा कि यह कानून का काम है। सुना है चंदौसी में उनके खिलाफ किसी ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी की तारीफ तो राष्ट्रपति बराक ओबामा तक करते हैं। ऐसे में देश के लोग उनकी बुराई कर रहे हैं यह सही नहीं है। पिछले डेढ़ साल में मोदी ने म्यामांर से लेकर पीओके तक में सैन्य कार्रवाई की गई, यह काम कांग्रेस 65 साल में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि बाहर के अलावा आस्तीन के सांपों से भी खतरा है। उनकी पहचान करनी होगी। चाहे वह राजनीति में हो, समाज में हो, मीडिया में हो या फिर कहीं अन्य। अगर जयचंद्र न होता तो मोहम्मद गौरी देश में न आता। देश में अलगाववादी मजबूत हो रहे हैं। देश के अंदर भी सर्जीकल स्ट्राइक की जरूरत है। सपा में कौमी एकता दल के विलय पर कहा कि सपा में पहले से ही कई डान हैं एक और डान शामिल हो गया है। परिवार के कलह पर कहा कि इसके लिए सिर्फ मैं कामना कर सकता हूं कि उन्हें भगवान सद्बुद्धि दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन को भी देख लेेंगे
मैनपुरी। उड़ी में जवानों पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान में सर्जीकल स्ट्राइक की कार्रवाई की गई। चीन पाकिस्तान का साथ दे रहा है। मगर ये भी अच्छी तरह जानता है भारत से उलझना उसे मंहगा पडे़गा। उन्होंने कहा कि अगर चीन भारत के खिलाफ कुछ करता है तो उसे भी देख लेंगे।
  पुलिस पर हमले के आरोपी से की मुलाकात
मैनपुरी। शनिवार को मैनपुरी से होकर गांव रूपपुर जाते समय भाजपा सांसद साक्षी महाराज जिला कारागार गए। वहां थाना बिछवां क्षेत्र के गांव फर्दपुर में अवैध शराब की बरामदगी को गई पुलिस पर हमला  करने के आरोपी मैदान सिंह से मिले। उन्होंने मैदान सिंह से जेल अधीक्षक के कमरे में करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ गांव रूपपुर के लिए रवाना हो गए।
 भाजपा में न जातिवाद है और न परिवारवाद
मैनपुरी (ब्यूरो)। रूपपुर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि  भाजपा विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें जातिवाद और परिवारवाद नहीं चलता है।
उन्होंने कहा कि इसी पार्टी ने चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री और सब्जी बेचने वाले को मुख्यमंत्री बनाया है। मैंने स्वयं भाजपा को तमाम अपशब्द कहे लेकिन फिर भी इसी पार्टी ने मुझे गले लगाया।

सभा की अध्यक्षता श्रीकृष्ण राजपूत ने और संचालन रमातिवारी ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रामनरेश अग्निहोत्री, अशोक चौहान, महिला जिलाध्यक्ष नीना श्रीवास्तव, मंजूषा चौहान, ममता राजपूत, इंजीनियर सुनील जाटव, सुभाष राजपूत, प्रभुदयाल दुबे, संदीप कठेरिया, सौरभ दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed