{"_id":"65c2237d0baf3209ce006f6c","slug":"husband-hanged-himself-when-wife-refused-to-come-from-her-parents-house-in-mainpuri-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पत्नी ने मायके से आने से किया मना... तो फांसी झूल गया पति; कुछ घंटों पहले फोन पर दोनों की हुई थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पत्नी ने मायके से आने से किया मना... तो फांसी झूल गया पति; कुछ घंटों पहले फोन पर दोनों की हुई थी बात
Tue, 06 Feb 2024 06:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:24 PM IST
सार
मैनपुरी में पत्नी ने मायके से आने से मना किया तो पति फांसी झूल गया। कुछ घंटों पहले फोन पर दोनों की बात भी हुई थी। चाचा लेने गए थे तो भी उसने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। वापस आने से मना कर दिया तो सोमवार की शाम पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला शोभा गांव की है। गांव निवासी अतुल कुमार (23) की ससुराल हरचंदपुर गांव में है। कुछ दिन पूर्व पत्नी रोली मायके गई थी। दो दिन पूर्व अतुल के चाचा उसे लेने के लिए गए थे। उसने आने के लिए मना कर दिया। सोमवार को युवक ने फोन पर पत्नी से बात की। इसके बाद शाम तो उसने कमरे में मफलर का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयाना करके पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। अतुल की असमय मौत से परिजन बेहद दुखी हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन