फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Holi will accompany friends on Holi

होली पर दोस्तों के साथ करेंगे धमाल

Sun, 12 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 12 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Holi will accompany friends on Holi
होली पर दोस्तों के साथ करेंगे धमाल - फोटो : अमर उजाला
होली की उमंग युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है। होली की छुट्टी का लुत्फ बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र भी जमकर उठाने की तैयारी में हैं। यूपी बोर्ड, सीबीएसई परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी भी होली को लेकर तैयारियों में जुटे गए हैं।  
विज्ञापन

कहीं सामूहिक रूप से होली खेलने की व्यवस्थाएं की जा रहीं तो कहीं डीजे लगाकर धमाल करने की तैयारी है। नगर के कई इलाकों में होली को लेकर देर शाम तक युवा तैयारियों में जुटे नजर आए। पुरानी मैनपुरी में युवाओं ने ठंडाई की व्यवस्था की है। सीबीएसई इंटर की परीक्षा दे रहे छात्र आशू का कहना था कि होली के अवकाश का वह पूरा लुत्फ उठाएंगे। दोस्तों के साथ नगर में भ्रमण कर होली खेलने के अलावा शाम को डीजे पर डांस करेंगे।
विज्ञापन

पुरानी मैनपुरी के युवा आभार मिश्रा का कहना था कि होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में रंग का ड्रम भरकर रखेंगे और जो भी मिलेगा दोस्तों के साथ उसे ड्रम में डुबकी लगाकर रंग से सराबोर कर देंगे। हाईस्कूल की छात्रा रेखा ने कहा कि वह तो सहेलियों के साथ अबीर-गुलाल से ही होली खेलेंगी।  कई युवाओं का कहना था कि होली का त्योहार सामूहिक रूप से मनाने से ही मजा आता है। ऐसे में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए म्यूजिक के साथ नाचेंगे और गाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed