{"_id":"cc28fdd84202c113c2691f64be3d0bbe","slug":"hindu-yuva-vahini-burnt-effigies-of-terrorism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी ने आतंकवाद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी ने आतंकवाद का पुतला फूंका
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक रविवार को पुसैना चौराहा स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाद में पुसैना चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका।
बैठक में दीपक चौहान ने हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना और महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व जातिवाद को भुलाकर समस्त हिंदुओं को एकजुट होेने का आह्वान किया। संजीव दीक्षित ने हिंदुत्व के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व के लिखित साहित्य में सबसे प्राचीन साहित्य हमारे वेद हैं। इसी क्रम में दिनेश व सौरभ अग्निहोत्री ने आगामी 26 जनवरी के कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
इसके बाद पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निंदा की। कार्यकर्ताओं ने पुसैना चौराहा दीवानी पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस मौके पर दिनेश चौहान, दीपक चौहान, सौरभ अग्निहोत्री, संजीत कुमार दीक्षित, राकेश दुबे, प्रवीन कुमार, आर्यन राठौर, राजवीर सिंह राजावत, नारायन मिश्रा, जमुना सागर राजपूत, दीपेश दीक्षित आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समर सिंह ने किया।
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा में भी लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका।