{"_id":"58ebc1ce4f1c1bc236cf5894","slug":"graameenon-kee-ummeedon-par-giree-bijalee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की उम्मीदों पर गिरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की उम्मीदों पर गिरी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिलेभर में आग ने जमकर तबाही मचाई। आलम यह रहा कि सुबह से शुरू हुआ आग लगने का दौर दोपहर बाद तक चला। इसके चलते दमकल विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी चक्कर घिन्नी बन गए। किशनी में जहां 70 बीघा फसल और 10 बकरियां जल कर मर गईं। वहीं बेवर में 12 बीघा फसल, करहल में फसल और घर, बिछवां में दो गांवों में सात बीघा फसल और कुरावली में एक झोंपड़ी जलकर राख हो गई। अधिकांश हादसे तेज हवा के कारण बिजली के तारों के टूटने या उनसे गिरी चिंगारी के कारण हुए। समय पर दमकल न पहुंचने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।
किशनी सोमवार की सुबह 10 बजे क्षेत्र के हिम्मतपुर में महाराज सिंह के चूल्हे से निकली आग पूरे गांव में फैल गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से महाराज सिंह के घर में रखी बाइक, साइकिल, गृहस्थी का सामान, बीस हजार रुपये नकद व चार बकरियां जलकर मर गईं। ग्रामीणों ने किशनी दमकल विभाग में फोन किया पर नंबर बंद मिला। ग्रामीणों ने नलों से पानी भरकर आग को बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, तहसीलदार राकेश सोनी, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। किशनी दमकल विभाग की गाड़ी मेला ड्यूटी में जाने के कारण बेवर से एक घंटे बाद हिम्मतपुर पहुंची। तब तक आग में जलकर रेखा देवी की तीन बकरियां, सरला की तीन बकरियां मर गईं। वहीं कमलेश, श्यामलाल, अजीत, प्रकाश सिंह, दीपेंद्र के घरों में भी काफी सामान जल गया। महावीर के घर में रखा 12 क्विंटल गेहूं आग में राख हो गया। आग गांव के ही लालू के खेत में पहुंची तो ग्रामीणों ने पानी डालकर उसे बुझाया। आग से मलिखान, उपदेश, विमलेश व रजनेश के छप्पर राख हो गए। लोगों ने घरों को आग से बचाने के लिए छप्परों में पानी डालना शुरू किया। महिलाओं ने घरों से सिलेंडर व गृहस्थी का सामान निकालकर बाहर रख लिया। इसी दौरान रामनरेश के खेत में आग लगने पर आग दूसरे गांवों की तरफ बढ़ी तो पड़ोसी गांव नगला अखे, भिटारा, फरेंजी, सतियाहार के किसान गेहूं की फसल बचाने के लिए खेतों में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। मैनपुरी व करहल की दमकल आने तक आग बुझ चुकी थी।
क्षेत्र के अरसारा गांव में दोपहर एक बजे तेज हवाओं के चलते बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इससे नरेंद्र झा के खेतों में चार बीघा गेहूं जल गया। साबिर खां व कुंवर शाक्य का लहसुन भी जल गया। एसडीएम ने लेखपाल से आर्थिक क्षति की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। यहां पर आग बुझी ही थी कि गांव के पास खेतों में रखी बुर्जियों में आग लग गई। देवपुरा के रामसेवक, अनोखेलाल, वेदराम, श्रीकृष्ण, ब्रजेश कुमार, रोशनलाल, कायम सिंह, भूरे, धर्मेंद्र, नेमसिंह, रामविलास सहित डेढ़ दर्जन किसानों की 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दोपहर में ही बदनपुर में कुंवरसेन, रंगलाल व अरविंद के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला मितकर में बीती शाम छह बजे के लगभग गांव निवासी किसान रामनरेश के खेत से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गेहूं की फसल में गिर गया। इससे खेत में आग लग गई। गांव नगला भूता में सुबह दस बजे के लगभग गांव निवासी दुर्गविजय की पत्नी छत पर रखी झोंपड़ी पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली और झोंपडी जलने लगी। वही एक चिंगारी पड़ोस में वहीं श्रीकृष्ण के फूस के बगले पर गिरी और वह भी चल गई।
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर और खजुरिया में आग से 12 बीघा फसल जल गई। गांव दौलतपुर में दक्षिण की तरफ ग्राम दौलतपुर निवासी बाबूराम पांडेय और ग्राम खजुरिया निवासी नरेंद्र प्रेमा देवी आदि के खेत हैं। आग से उन्हें नुकसान हुआ है।
करहल तहसील क्षेत्र में सोमवार सायं चुरैहला निवासी ईश्वर देवी के खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में फाल्ट के चलते चिंगारी निकली। इससे नीचे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। गांव मौजा पैरार शाहपुर के गांव गुजूपुर में रानी देवी पत्नी दत्तराम सिंह के खेत के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी ने फसल में आग लग गई।
उधर कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में कन्हीलाल के मकान के छप्पर में सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक चिंगारी उड़कर गिरने से आग लग गई।
कुरावली के ग्राम नगला जमुनिया निवासी मुन्नालाल परिजनों के साथ बटाई के खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने गया था। उसकी झोंपड़ी पर कोई नहीं था। सुबह लगभग आठ बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बकरी का बच्चा जलकर मर गया।
भोगांव के ग्राम हुसैनपुर निवासी भोजराज के खेत में खड़ी दो बीघा गेहूं की फसल में सोमवार प्रात: अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्राम बीलों निवासी सरमन सिंह व करन सिंह के खेतों में भी आग लगने से खड़ी फसल जल गई। ग्राम नगला भीम निवासी रामविलास के खेत में खड़ी फसल भी जलकर राख हो गई। ग्राम पुडरी निवासी संतोष कुमार के घर में सोमवार प्रात: अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्राम खजुरिया निवासी प्रेमादेवी व ग्राम दौलतपुर निवासी बाबूराम पांडेय के खेतों में भी आग लगने से नुकसान हुआ है।