फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fog slows down vehicles, Kalindi Express arrives five hours late

Mainpuri News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, कालिंदी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची

Tue, 16 Dec 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down vehicles, Kalindi Express arrives five hours late
घने कोहरे से घिरा देवी रोड बाईपास
मैनपुरी। मौसम में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को छाए घने कोहरे के कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बसों के साथ ही ट्रेनों के पहिए भी थम गए। दिल्ली से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शहर की रेलवे स्टेशन 5 घंटे 19 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

सोमवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। दोपहर 11 बजे तक लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। घने कोहरे के कारण जिले की सड़कों पर यातायात थम गया। वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं बसों के साथ ही ट्रेन यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली से चलकर कानपुर होते हुए प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय सुबह 3:50 बजे के स्थान पर 9 बजकर 9 मिनट पर पहुंची। जबकि प्रयागराज से चलकर फर्रुखाबाद-मैनपुरी होते हुए दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शहर की स्टेशन पर अपने निर्धारित समय रात 11:20 बजे के स्थान पर 12:21 बजे पहुंची। यहीं नहीं कासगंज से चलकर शिकोहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 1 घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची। इसके साथ ही टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन भी 34 मिनट देरी से अपने निर्धारित समय 7:50 के स्थान पर 8:24 बजे शहर की रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

घना कोहरा छाए रहने के कारण आम जन जीवन भी प्रभावित हुआ। छात्र-छात्राओं और शिक्षक- शिक्षिकाओं को भी देरी से स्कूल जाते हुए देखा गया। शाम पांच बजते ही फिर से घने कोहरे ने वातावरण को घेर लिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी प्रकार घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।

घने कोहरे से घिरा देवी रोड बाईपास

घने कोहरे से घिरा देवी रोड बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed