{"_id":"580ba1874f1c1b726b70695c","slug":"drama-through-to-vote-to-fire-the-imagination","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिये मतदान करने की जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिये मतदान करने की जगाई अलख
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
नाटक के जरिये मतदान करने की जगाई अलख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदिति ग्लोबल के छात्रों ने क्रिश्चियन तिराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान कहा कि जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यदि नाम मतदाता सूची में नहीं है तो फार्म-6 भरकर अपने बूथ पर नोडल अधिकारी को अवश्य उपलब्ध करा दें।
डीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को प्रत्येक निर्वाचन में मत का प्रयोग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सुदिति ग्लेाबल के छात्रों ने नौजवानों, महिलाओं में मतदाता बनने, प्रत्येक निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नाटक के माध्यम से जो अलख जगाई है वह अनुकरणीय है। नाटक के माध्यम से लोगों को मताधिकार का प्रयोग न करने, प्रलोभन में आकर खराब छवि वाले प्रत्याशी को मत देने, गलत छवि का जन प्रतिनिधि चुनने के कारण होने वाले दुष्परिणामों का वर्णन किया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा, एसडीएम सदर राजेश यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश चंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी रामपाल, स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. शैफाली यादव, डॉ. कुसुम मोहन आदि उपस्थित रहे।