{"_id":"64bd2d3e6b4a9d69040fc754","slug":"domineering-old-man-was-shot-and-escaped-on-land-enmity-in-mainpuri-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चक्की से आटा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को घेरा...गोली मारकर भाग गए; रंजिश में वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चक्की से आटा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को घेरा...गोली मारकर भाग गए; रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Sun, 23 Jul 2023 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:08 PM IST
सार
Mainpuri News: चक्की से आटा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को घेरा और गोली मारकर भाग गए। रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात निकलकर आ रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
भोगांव थाना, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जमीनी रंजिश पर शनिवार की रात एक वृद्ध को गोली मार दी गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा गांव की है। गांव निवासी शर्मिला देवी यादव शनिवार की रात वृद्ध ससुर हरविलास यादव के साथ घर के पास लगी चक्की से आटा लेने के लिए गईं थीं। आटा लेकर घर वापस लौट रही थी, तभी गांव निवासी बबलू उर्फ पुष्पेंद्र सिंह, सोनू सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र और शौकीन सिंह ने घेर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- गांव-गांव मिल रहे 'आई फ्लू' के मरीज: मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में 100 से अधिक संक्रमित, जानें लक्षण और बचाव
विज्ञापन
आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। हरविलास के सीने में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। शर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः- प्रेमी के साथ भाग गई महिला: पति पर हत्या कर शव गायब करने का केस; डेढ़ माह बाद खुला राज तो सभी रह गए हैरान
गोली लगी या चोट अभी स्पष्ट नहीं
घायल हरविलास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन की ओर से गोली लगने की बात कही गई। लेकिन चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया तो गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं हो सकी। जिसके चलते एक्स-रे आदि की सलाह देकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।