{"_id":"610be6f18ebc3e88d9181e62","slug":"doctors-crisis-will-shot-out-soon-said-up-minister-atul-garg","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्य स्वास्थ्य मंत्री का मैनपुरी दौरा, कहा- प्रदेश में जल्द दूर होगी चिकित्सकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्य स्वास्थ्य मंत्री का मैनपुरी दौरा, कहा- प्रदेश में जल्द दूर होगी चिकित्सकों की कमी
Fri, 06 Aug 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:06 AM IST
सार
राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने कोविड लेवल टू अस्पताल पहुंचकर पीडियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया। सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी प्रकार की तैयारी रखी जाएं। उन्होंने सीएमओ से कोविड लेवल-1 भोगांव, किशनी और घिरोर की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
व्यवस्थाएं देखते राज्यमंत्री अतुल गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने बृहस्पतिवार को जिले का भ्रमण किया। उन्होंने कुरावली और जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को शीघ्र दूर किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे सबसे पहले कुरावली सीएचसी पहुंचे। यहां बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त मिलने पर चिकित्साधीक्षक मुनींद्र सिंह चौहान को मरम्मत कराने के निर्देश दिए। यहां से राज्य स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चिकित्सकों की कमी है। इसे दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। विज्ञापन निकालकर चिकित्सकों की भर्ती शुरू कर दी गई है। इस दौरान सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, एसीएमओ डॉ. राजीव राय, सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, रविंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीकू वार्ड की देखीं व्यवस्थाएं
राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने कोविड लेवल टू अस्पताल पहुंचकर पीडियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया। सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी प्रकार की तैयारी रखी जाएं। उन्होंने सीएमओ से कोविड लेवल-1 भोगांव, किशनी और घिरोर की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
बर्न यूनिट शीघ्र होगी शुरू
राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में बनाए गए बर्न यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्लास्टिक सर्जरी के लिए चिकित्सक की व्यवस्था होते ही बर्न यूनिट शुरू करा दी जाएगी।
कुरावली में अवैध कब्जा हटवाने के दिए निर्देश
कुरावली सीएचसी के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने पाया कि कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अस्पताल की बाउंड्रीवाल को तोड़कर कब्जा कर रखा है। इस पर उन्होंने चिकित्साधीक्षक कुरावली को निर्देश दिए कि डीएम के संज्ञान में मामले को लाकर अवैध कब्जा हटवाया जाए।
बाढ़ ने किया बेघर... टीलों पर बसेरा: चंबल नदी के रौद्र रूप से हाहाकार, आगरा के बाह में ऐसे हैं हालात