फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   devee mela mein kiya mahila shakti ka sammaan

देवी मेला में किया महिला शक्ति का सम्मान

Sat, 22 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 22 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
devee mela mein kiya mahila shakti ka sammaan
सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर एक शाम भारतीय संस्कृति के नाम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें ब्रज के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजा अरविंद प्रताप सिंह ने किया। वहीं समाज सेवी मीरा देवी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सेंट मैरी स्कूल के बच्चों ने नवदुर्गा और महिषासुर वध के नाटक का मंचन कर किया। इसके बाद एक शाम भारतीय संस्कृति के नाम कार्यक्रम में ब्रज के कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ब्रज के कलाकारों ने पहले एक राधा एक मीरा दोनों ने राम को चाहा गीत पर प्रस्तुति दी। वहीं इसके बाद राधा के विरह पर आधारित प्रस्तुति दी। इसके बाद मयूर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा राजस्थानी नृत्य चरकुला नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करनी वाली महिलाओं को सम्मान किया गया। इसमें चिकित्सा के क्षेत्र में डाक्टर रागिनी अग्रवाल, पत्रकारिता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर सोनम वारसी, बालकल्याण समिति की सदस्य आराधना गुप्ता, वंदना गुप्ता चेयरमैन कुसमरा, समाजसेवी वंदना यादव, समाजसेवी ज्योति मैसी, आरसी डिग्री कालेज की संगीत शिक्षिका कंचन माहेश्वरी, आरसी डिग्री कालेज की प्राचार्या शैफाली यादव, डाक्टर शिवानी जैन, सभासद ज्ञानश्री, धनदेवी, दीपमाला, हिना सक्सेना, कमला देवी, मीरा सक्सेना, रेनू थरेजा, फूल बहार, मंजीत कौर, रंजनी गंभीर, तरन्नुम मिर्जा, राजा कालरा आदि का सम्मान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सदर अमित सिंह, कार्यक्रम संयोजक व चेयरमैन साधना गुप्ता, समाजसेवी अरुण गुप्ता, नेहा गुप्ता, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, लाल बेटा, किशन दुबे, साधना अंबेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed