{"_id":"6a03699a5088ddd7ac094dba","slug":"demand-to-make-the-vehicles-of-farmer-leaders-toll-free-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-159260-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: किसान नेताओं के वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: किसान नेताओं के वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग
विज्ञापन
बेवर। नेशनल हाईवे 34 पर नवीगंज के निकट तरावादेव टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति सरकार) के पदाधिकारियों ने वाहनों को टोल शुल्क से मुक्त करने के लिए टोल प्लाजा के प्रबंधक को ज्ञापन दिया।
मंगलवार दोपहर में संगठन के जिलाध्यक्ष बीके सिंह बघेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि भारतीय किसान क्रांति यूनियन सदैव किसानों के हितों और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाला संगठन है। नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा किसानों की ही जमीन पर निर्मित है। ऐसे में नैतिक और न्यायसंगत रूप से किसानों और उनके प्रतिनिधियों से टोल वसूलना उचित नहीं है।
ज्ञापन में कहा कि यदि टोल शुल्क लिया जाता है तो यह नियम सभी यूनियनों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। ज्ञापन में मांग की कि पदाधिकारियों के वाहनों को उनके झंडे, पट्टी और पहचान पत्र के आधार पर बिना टोल लिए आवागमन की अनुमति दी जाए। संवाद