Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Demand raised for an increase in remuneration and for the regularization of contractual workers.

Mainpuri News: संविदा कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि और नियमितीकरण की उठाई मांग

Sat, 28 Nov 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for an increase in remuneration and for the regularization of contractual workers.
मैनपुरी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों के लिए शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर करहल रोड स्थित मैनपुरी डिपो की कार्यशाला में धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान के साथ संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
क्षेत्रीय मंत्री अनुपम कुमार दुबे ने कहा कि संविदा चालकों और परिचालकों के साथ ही आउटसोर्स कार्मिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि की जानी चाहिए। लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों के चरणबद्ध नियमितीकरण की दिशा में भी पहल होनी चाहिए ताकि उन्हें सेवा संबंधी सुरक्षा और अन्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों का संगठित रूप से अवैध और अनधिकृत संचालन परिवहन निगम के हितों को प्रभावित कर रहा है, इन पर कार्रवाई की जाए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार के नाम संबोधित मांग पत्र स्टेशन प्रभारी शीबा शोएब को सौंपा गया।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष अनुज कुमार दुबे ने कहा कि छोटी गाड़ियों से जगह-जगह डग्गेमारी की जा रही है। हाई एंड निजी बसें भी परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित हो रही हैं। इससे रोडवेज की आय प्रभावित होने के साथ निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान शाखा मंत्री अशोक कुमार वर्मा, विशाल राठौर, सचिन पांडेय, शीतेश कुमार वर्मा, सुबोध मिश्रा, राजीव कुमार, सुभाष यादव, निर्भय प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार, रामनिवास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed