{"_id":"680cf34e1327b822b70af661","slug":"demand-for-these-gold-ornaments-increased-on-akshaya-tritiya-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshaya Tritiya: महंगा सोना...ग्राहकों ने खोज निकाला ऐसा तरीका, सस्ते के साथ आकर्षित इन गोल्ड आभूषणों की मांग
Sun, 27 Apr 2025 08:50 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Apr 2025 08:50 AM IST
सार
सोना महंगा होने के बाद भी लोगों में अक्षय तृतीया पर खरीदारी को लेकर उत्साह है। अक्षय तृतीया से पूर्व जमकर लोग गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सस्ता सोना खरीदने के लिए तरीका खोज निकाला है।
विज्ञापन
आभूषण देखते ग्राहक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय तृतीय का दिन शुभ कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन लोग विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरूआत करते हैं। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करना भी शुभ मना गया है। अक्षय तृतीया से पहले सोना महंगा होने के बाद भी लोग इसकी खरीदारी को लेकर उत्साह दिखा रहे है। लोगों को हल्के वजन में घने दिखने वाले आभूषण पसंद आ रहें हैं। लोगों ने सोने के आभूषण की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। आचार्य अतुल कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर किसी भी शुभ कार्य करने के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यहीं वजह है कि इस दिन लोग विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरूआत सहित अन्य शुभ कार्यों को कराते हैं। इस तिथि पर अबूझ मुहूर्त होता है। इसके चलते किसी भी समय इस तिथि पर कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-Agra : भीषण गर्मी के चलते डीएम का नया आदेश, इन स्कूलों का बदला गया समय; अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी
ये भी पढ़ें-Agra : भीषण गर्मी के चलते डीएम का नया आदेश, इन स्कूलों का बदला गया समय; अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
बजेगी शहनाई, होगी 250 से अधिक शादियां
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर जनपद में 250 से अधिक शादियां होगी। इसको लेकर मैरिज होम और बैंड-बाजों की बुकिंग हो चुकी है। शादी के सीजन को लेकर बाजार में भी खरीददारी को लेकर रौनक दिखाई दे रही है। शादी वाले घरों में तैयारियां तेजी से चल रही है।
ये भी पढ़ें-UP: शादी का वादा कर कई वर्ष साथ रहा...फिर परिवार के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, बर्बाद कर दी युवती की जिंदगी
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर जनपद में 250 से अधिक शादियां होगी। इसको लेकर मैरिज होम और बैंड-बाजों की बुकिंग हो चुकी है। शादी के सीजन को लेकर बाजार में भी खरीददारी को लेकर रौनक दिखाई दे रही है। शादी वाले घरों में तैयारियां तेजी से चल रही है।
ये भी पढ़ें-UP: शादी का वादा कर कई वर्ष साथ रहा...फिर परिवार के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, बर्बाद कर दी युवती की जिंदगी
स्वर्णकार सुमित वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया से पहले सोने की आभूषणों की बुकिंग में तेजी आई है। सोना महंगा होने के बाद भी लोग आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। सोने की कीमत 1 लाख रुपये की करीब होने के बाद भी शादी वाले घरों में लोग सोने-चांदी के गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। अक्षय तृतीया से पहले ग्राहकों पर सोने की महंगाई का असर दिखाई नहीं दे रहा है।