{"_id":"680cfbf243cdad56020b6016","slug":"girl-was-harassed-for-many-years-after-promising-to-marry-her-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी का वादा कर कई वर्ष साथ रहा...फिर परिवार के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, बर्बाद कर दी युवती की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी का वादा कर कई वर्ष साथ रहा...फिर परिवार के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, बर्बाद कर दी युवती की जिंदगी
Sat, 26 Apr 2025 09:00 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 26 Apr 2025 09:00 PM IST
सार
शादी का झांसा देकर युवक युवती के साथ रहा। उसका याैन शोषण करता रहा। दो बार गर्भपात करा दिया। शादी के लिए दबाव बनाया तो परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना रिजोर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लिखा है कि आरोपी ने हरियाणा के बल्लभगढ़ और मानेसर में 7 वर्ष तक लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। धोखे से दो बार गर्भपात भी कराया। शादी की कहने पर पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित युवती ने तहरीर में लिखा है कि वह 7 वर्ष पूर्व हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात गांव मनसुखपुर निवासी एक युवक के साथ हो गई। उसने भरोसा दिलाया कि हम दोनों एक ही जाति, पंचायत और जिले के हैं। इसलिए एक ही कमरा लेकर रहेंगे और एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।
बातों में उलझाकर प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। 2 वर्ष तक बल्लभगढ़ में नौकरी करने के बाद आईएमटी मानेसर गुड़गांव में एक एक्सपोर्ट कंपनी में ले गया।
ये भी पढ़ें-UP: ठेकेदार से पांच लाख लूटे..पकड़ में आया बड़ा गैंग, बैंकों पर रखते हैं नजर, सरगना पर 41 केस; पुलिस भी हैरान
बातों में उलझाकर प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। 2 वर्ष तक बल्लभगढ़ में नौकरी करने के बाद आईएमटी मानेसर गुड़गांव में एक एक्सपोर्ट कंपनी में ले गया।
ये भी पढ़ें-UP: ठेकेदार से पांच लाख लूटे..पकड़ में आया बड़ा गैंग, बैंकों पर रखते हैं नजर, सरगना पर 41 केस; पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां भी साथ में ही कमरा लिया और 5 वर्ष तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। बीच में एक बार गर्भवती होने पर धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। दिवाली पर जब गांव मनसुखपुर में लाया तो उसके पिता, मां और भाई-बहन ने एक बार फिर से योजना बनाकर तीन माह का गर्भपात करा दिया।
ये भी पढ़ें- UP: किशोरी की पेड़ से लटकी मिली लाश...घर के इन हालातों से थी परेशान, अब अपनी हरकत पर पछता रहे माता-पिता
विरोध करने पर कहा कि लोक-लज्जा के कारण ऐसा किया है, जल्द ही तेरी शादी करा देंगे। कुछ समय बाद जब फिर से शादी के लिए कहा तो इन लोगों ने पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जाएगी। मामले में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।