Agra : भीषण गर्मी के चलते डीएम का नया आदेश, इन स्कूलों का बदला गया समय; अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी
UP School News: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब बच्चों की छुट्टी 12.30 बजे हो जाएगी। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विस्तार
ये भी पढ़ें- UP: शादी का वादा कर कई वर्ष साथ रहा...फिर परिवार के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, बर्बाद कर दी युवती की जिंदगी
ये भी पढ़ें- UP: ठेकेदार से पांच लाख लूटे..पकड़ में आया बड़ा गैंग, बैंकों पर रखते हैं नजर, सरगना पर 41 केस; पुलिस भी हैरान
पारा अब भी 40 पार
दो दिन तक पारा 43 डिग्री के पार रहने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान का मीटर आंशिक रूप से नीचे गिर गया। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज हवाएं चलने और बादल होने से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार सोमवार तक अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। 29 अप्रैल को फिर से आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 अप्रैल से फिर से तापमान में वृद्धि होने के साथ लू चलने की आशंका है।