फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DCF and Royals Red team finals

डीसीएफ और रॉयल्स रेड की टीम फाइनल में

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
DCF and Royals Red team finals
मैनपुरी। महेश चंद्र वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में डीसीएफ ने एक विकेट से सीसीसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को डीसीएफ और रॉयल्स रेड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

क्रिश्चियन फील्ड पर खेले चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल का पहला मैच डीसीएफ और सीसीसी के मध्य खेला गया। सीसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से मुकेश ने 42, इमरान ने 25 जयवीर ने 19 रन बनाए। डीसीएफ के गेंदबाज अमित और सौमित्र ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। जवाब में डीसीएफ के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से कामरान ने 33, आशीष ने 22, सीसीसी के गेंदबाज इमरान ने तीन, देवांचल और दीपक ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हिंद क्लब ने टॉस जीतकर 20 ओवर में सात विकेट खोकर 120 रन बनाए। मोनू ने 32, अन्नू 16, फिरोज ने 22 रन बनाए। रॉयल्स रेड के गेंदबाज कृष्णा और विपिन ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में रॉयल्स रेड के बल्लेबाजों ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। अतुल ने 33, देवा चौहान ने 33, देव यादव ने 30 रन बनाए। हिंद क्लब के गेंदबाज मोनू प्रथम और द्वितीय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एंपायरिंग चंद्रभान शुक्ला और प्रबलप्रताप ने की। स्कोरिंग शिवम शुक्ला ने कमेंट्री अतुल सक्सेना ने की। फाइनल मुकाबला आज नौ बजे से डीसीएफ और रॉयल्स रेड के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed