फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Villagers maintain power workers hostage

ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारी बनाए बंधक

Thu, 08 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 08 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers maintain power workers hostage
बंधक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी रोड स्थित सब स्टेशन का दो दिन से ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया। जेई के आश्वासन पर आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने कर्मचारियों को मुक्त किया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसके चलते आए दिन फाल्ट तथा ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। ग्रामीणों ने पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन


कस्बा औंछा में मैनपुरी रोड स्थित सब स्टेशन से औरंगाबाद तथा मधन फीडर की आपूर्ति की जाती है। सब स्टेशन पर रखा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण आए दिन खराब हो जाता है। ग्रामीण कई बार 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले सब स्टेशन पर रखा ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र के 60 गांव के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। बिजली न आने से एक ओर किसानों की फसलें सूख रही हैं। वहीं विद्युत उपकरण शोपीस बने हैं। गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे कुछ
ग्रामीण सब स्टेशन पहुंच गए। ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर मौजूद पांच संविदा कर्मचारियों को घेरकर बंधक बना लिया। नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों तथा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। 
कर्मचारियों ने ग्रामीणों की जेई से मोबाइल पर बात कराई। जेई ने आश्वासन दिया कि शाम तक किसी दूसरे फीडर से आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। 
कस्बा निवासी पवन मिश्रा, सतेंद्र, सतनेश, बाबा यादव, रोहित, जयवीर, कल्लू श्रीवास्तव, अभय यादव का कहना है कि सब स्टेशन पर लोड बढ़ गया है। इसके चलते पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर कम है। लोड ज्यादा होने के कारण आए दिन खराब हो जाता है। 


आज बाधित रहेगी बिजली
मैनपुरी। नगर क्षेत्र मेें आगरा रोड पर लाइन शिफ्टिंग के कारण शुक्रवार को सुबह 10 बजे से पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। जेई सत्यप्रकाश ने बताया कि राजीव गांधी नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, बैजनाथपुर, नगला दौलत, सिरसागंज रोड, आगरा रोड क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed