फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Together with the husband kidnapped lover

प्रेमी के साथ मिलकर पति को किया अगवा

Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Together with the husband kidnapped lover
अपहृत युवक सुमित केशरवानी। - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी के साथ मिलकर पति को अगवा कर हत्या की साजिश रचने वाली महिला को कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा है। महिला के चंगुल से छूटकर भागे पति ने कुछ दिन पूर्व पत्नी और प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी महिला को एक मकान से गिरफ्तार किया था। पुलिस अब प्रेमी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड स्थित पुरानी चुंगी निवासी सालिगराम पत्नी सुधा के साथ रह रहा था। सुधा के पिता सेवानिवृत्त दरोगा हैं। सालिगराम का 29 जुलाई को रोडवेज बस स्टेंड के समीप से अपहरण कर लिया गया। पकड़ करने वालों ने उसके साथ मारपीट और लूटपाट की किसी तरह अगले दिन वो अपहर्ताओं के चंगुल से निकलकर कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी सुधा ने जिला एटा निवासी अपने प्रेमी राजू के साथ मिलकर हत्या के इरादे से उसको अगवा किया था। पहले तो उसकी कहानी पर पुलिस ने यकीन नहीं किया लेकिन जांच के दौरान उसकी बताई कहानी सच निकली। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने आवास विकास स्थित एक मकान से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed