फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three CRPF jawans killed

सीआरपीएफ जवान सहित तीन की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Three CRPF jawans killed
मैनपुरी/घिरोर/बरनाहल/भोगांव। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सीआरपीएफ जवान सहित तीन लोगों की जान चली गई, वहीं चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


थाना बरहनाल क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी प्रहलाद सिंह (45) छत्तीसगढ़ में सीआपीएफ में तैनात थे। गुरुवार को वह छुट्टी पर अपने गांव आए थे। शुक्रवार को ननिहाल ग्राम धनकरपुरा चले गए। शाम 7:30 बजे के लगभग वापस लौटते समय उनकी बाइक ग्राम मोहनपुर के समीप पेड़ से टकरा गई। इससे प्रहलाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


मैनपुरी के गांव लोधीपुर निवासी पवन ट्रक चलाता था। शुक्रवार की शाम फर्रुखाबाद से कपड़ा लादकर वह भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट पहुंचा। तभी रोडवेज बचाने के चलते अनियंत्रित ट्रक  पलट गया। इससे पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुली निवासी गुड्डी देवी शुक्रवार की शाम बाजार करके दो बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। गांव के समीप मानव रहित रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचीं तभी अचानक फर्रुखाबाद से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे गुड्डी और दोनों बच्चे घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कुसमरा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से श्यामू वाल्मीकि निवासी कुसमरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, निरीश कुमार पुत्र जगराम (40) निवासी कंजाहार थाना घिरोर नहर पुल पर मिठाई की दुकान करता है। शाम लगभग पांच बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। प्रकाश पेट्रोल पंप से सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आता ट्रक अनियंत्रित हो गया और निरीश को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

थाना बरनहाल क्षेत्र के गांव कनिकपुर सादा निवासी ज्ञानेंद्र (40) दिहुली ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार की रात आठ बजे के लगभग ज्ञानेंद्र करहल से आ रहा था। ट्रैक्टर दूसरा युवक चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर कनकपुर सादा के पास पहुंचा, तभी अचानक ब्रेक लगने पर ज्ञानेंद्र ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन ज्ञानेंद्र को सैफई अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान रात में ही ज्ञानेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed