{"_id":"9357fd0f61b48eb4ce29c01344f37036","slug":"the-bodies-of-the-murdered-young-man-thrown-into-the-furnace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव भट्ठे में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव भट्ठे में फेंका
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी दलित युवक का शव रविवार को बाईपास स्थित बंद ईट भट्ठे की चिमनी में मिला। तीन दिन पूर्व युवक को चार लोग मजदूरी के बहाने घर से ले गए थे। पुलिस ने युवक के चाचा की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी संजय कुमार (30) पुत्र हुंडी लाल 26 दिसंबर की शाम अपने घर पर थे। तभी मोहल्ले के ही अखिलेश, बबलू, श्याम कुमार और महेश मजदूरी के बहाने संजय को अपने साथ ले गए। संजय लौटकर घर वापस नहीं आया। संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। परिवारीजनों ने रविवार को बबलू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि चारों ने संजय की हत्या कर दी है। शव बंद भट्ठे की चिमनी में पड़ा है।
घटना के संबंध में संजय के चाचा रमेश चंद्र ने थाना करहल में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बबलू, अखिलेश और श्याम कुमार को हिरासत में ले लिया। महेश घर से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले संजय को स्मैक का नशा कराया। इसके बाद उसकी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। शव को भट्ठे की चिमनी में डाल दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक करहल के अनुसार आरोपी चरस पीने के आदी हैं। इसी को लेकर कुछ विवाद हुआ। विवाद में नशे में धुत्त आरोपियों ने संजय की हत्या कर दी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।