फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   State actors broke college Boundriwal

अराजक तत्वों ने तोड़ी कालेज की बाउंड्रीवाल

Mon, 29 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 29 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
State actors broke college Boundriwal
तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 एटा रोड स्थित आरबीएस इंटर कालेज कुसुमनगर में घुसकर रविवार की रात अराजक तत्वों ने शौचालय और बाउंड्रीवाल ढहा दी। चौकीदारों
विज्ञापन

के विरोध करने पर तोड़फोड़ करने वाले फायरिंग करते हुए भाग गए। प्रबंधक को एक माह पूर्व विद्यालय बंद नहीं करने पर मोबाइल से जान से मारने की धमकी भी दी जा चुकी है। पीड़ित ने सोमवार को थाने मेें तहरीर दी है। 


रविवार की रात अराजक तत्वों ने घुसकर कालेज की बाउंड्रीवाल तथा शौचालय ढहा दिए। कालेज में सो रहे चौकीदार जब जागे तो उन्होंने विरोध किया। इस पर उक्त लोग फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह कालेज पहुंचे प्रबंधक प्रदेश यादव ने कालेज के पास रहने वालों से जानकारी जुटाने के बाद थाने में तहरीर दी। तहरीर में कहा कि जुलाई माह में उनको मोबाइल से फोन करके एक अराजक तत्व ने कुछ शिक्षकों को कालेज से निकालने तथा कालेज का संचालन बंद करने और संचालन बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाना पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हौसले बुलंद होने पर अराजक तत्वों ने रात में शौचालय तथा बाउंड्रीवाल ढहा दी है। एसओ का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रबंधक का कहना है कि रविवार की रात हुई घटना से शिक्षक तथा बच्चे दहशत में आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed