फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Prdani lasted for tablets, a death

प्रधानी के लिए चली गोलियां, एक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Prdani lasted for tablets, a death
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम कथूले में शुक्रवार की सुबह प्रधान पद के दो प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बीच हुई फायरिंग की घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक महावीर (50) गांव कथूले का ही रहने वाला था। यहां तीसरे चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। अवधेश उर्फ कन्हैया और बंटू यादव प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। बताया जा रहा है कि  शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे दोनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में विवाद हो गया। बात मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई। इसमें एक गोली बंटू यादव के समर्थक महावीर को लग गई। गंभीर हालत उसे सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए थाना कुर्रा पुलिस के अलावा करहल, किशनी, बरनाहल थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी अनुज को हिरासत में ले लिया।  महावीर के पुत्र अक्षय यादव ने गांव के अवधेश उर्फ कन्हैया, शोभित, राकेश और अनुज के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed