फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Missing teen's killing, the bodies found in school

लापता किशोर की हत्या, शव स्कूल में मिला

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Missing teen's killing, the bodies found in school
मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम तिकानो से चार दिन से लापता किशोर की जमीन की रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका सड़ागला शव एक स्कूल के कमरे में मिला। पिता ने उसकी पहचान पास में मिले कपड़ों एवं अन्य सामान से की। गुस्साए ग्रामीणों ने बरनाहल-हरैना मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों के समझाने और एसओ के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक किशोर के पिता का कहना है कि जमीन की रंजिश के चलते गांव के लोगों ने उसके पुत्र की हत्या कर दी है। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरनाहल के ग्राम तिकोना निवासी विनोद कुमार का पुत्र अनोज 11 मई को गांव में खेलते समय लापता हो गया था। काफी तलाशने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो विनोद ने 12 मई को थाना बरनाहल में सूचना दी। आरोप है कि एसओ ने कार्रवाई करने के स्थान पर उसे ही छह घंटे तक थाने में बैठाए रखा और कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को गुजरात के कुछ लोग हरैना से बरनाहल जा रहे थे। वह लोग सुबह पांच बजे शौच के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरैना पहुंचे। वहां अतिरिक्त कक्षा कक्ष में उन्होंने बालक का सड़ागला शव पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जानकारी होने पर विनोद भी वहां पहुंचा। पास में पड़े हुए कपड़ों से उसने बेटे अनोज की पहचान की। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बरनाहल हरैना के संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर एएसपी स्वामीनाथ और करहल, मैनपुरी, घिरोर आदि थानों का फोर्स व पीएसी पहुंच गई। लगभग पांच घंटे तक अधिकारियों के समझाने और एसओ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया।  इसके बाद विनोद की तहरीर पर पुलिस ने दोपहर में गांव के ही शिवराज, शिवमोहन, शिवराम पुत्र एबरन सिंह और अंशुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही दबिश देकर शिवराज, शिव मोहन एवं एबरन सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे देर शाम तक घटना के संबंध में पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed