{"_id":"5784ed134f1c1b1b0813e2f7","slug":"maruti-riders-arrested-three-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति सवार तीन युवक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारुति सवार तीन युवक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करहल- सिरसागंज मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रही एक मारुति वैन का थानाध्यक्ष ने पीछा किया। वैन में तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन युवकों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने वैन को सीज कर दिया। वैन में पकड़ा गया एक युवक एक स्कूल प्रबंधक का पुत्र है।
जिले में अपराध की रोकथाम के लिए एसपी देवरंजन वर्मा ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर रात प्रभारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ करहल- सिरसागजं मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी दिहुली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बिना नंबर की मारुति वैन को थानाध्यक्ष ने रुकने का इशा किया। लेकिन चालक ने मारुति को और तेजी से भगा दिया। पुलिस ने जीप से वैन का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर घेरकर उसे पकड़ लिया। पुलिस को देखकर वैन में सवार युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अतुल कुमार निवासी नगला जादौन थाना बिधूना जिला औरेया, शिवम यादव निवासी ग्राम किरकिचिया थाना बिधूना, सुभाष चंद्र ग्राम किरकिचिया थाना बिधूना बताया। पुलिस ने शक होने पर मारुति को सीज कर दिया है। तीनों युवकों को जेल भेज दिया।
शिवम यादव के पिता सतेंद्र यादव राजपाल सिंह पब्लिक इंटर कालेज कुदरकोट के प्रबंधक हैं। बरामद गाड़ी को संदिग्ध पाए जाने पर सीज कर दिया गया है। तीनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- राकेश कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष