फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mahaloee hatyaakaand mein saat ke viruddh riport darj

महलोई हत्याकांड में सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 23 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
mahaloee hatyaakaand mein saat ke viruddh riport darj
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव महलोई में शनिवार रात हुए हत्याकांड में पुलिस ने सात नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वृद्ध की हत्या बकरी के घर में चले जाने को लेकर हो रहे विवाद के बाद ईंट पत्थरों से कुचलकर की गई थी। वहीं घटना दो समुदाय के लोगों से जुड़ी हुई है। गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के तैनात कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव महलोई निवासी युधिष्ठिर सिंह (60) के बहनोई वीरेंद्र सिंह निवासी गांव परौंख को ससुराल में जमीन मिली हुई है। उक्त जमीन में खड़ी फसल को चरने के लिए गांव निवासी इरफान की बकरियां चली जाती थीं। इस बात को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ। शनिवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात को जब युधिष्ठिर सिंह गेहूं काटकर घर आया तो उसने देखा कि इरफान की बकरियां गेहूं खा रही हैं। नाती रामू ने इसका विरोध किया तो फिर से विवाद होने लगा। इरफान का पुत्र फरहान लाठी-डंडा लेकर घर के बाहर आ गया। आरोपियों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। वहीं युधिष्ठिर की ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां घर में ताला लगाकर भाग गए। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। आला अधिकारी और जिले भर का फोर्स गांव पहुंच गया। डीएम चंद्रपाल सिंह और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

हत्याकांड को लेकर रविवार को भी गांव में तनाव बना हुआ था। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र मुकेश ने इरफान अली, फरमान अली, साबिर अली, बंटी, सत्तार अली, बंटी, स्वराज अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून के बदले खून की सुन छूटे पसीने
गांव महलोई में युधिष्ठिर सिंह की हत्या के बाद ठाकुरों में गुस्सा था। देर रात मौके पर डीएम सीपी सिंह और एसपी सुनील कुमार सक्सेना पहुंचे। वहां उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इस पर युधिष्ठिर सिंह के परिवारीजन और समाज के अन्य लोगों ने दो टूक जवाब दिया कि जब खून का बदला खून से नहीं ले लेंगे तब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएंगे। गुस्साए लोगों का कहना था कि वे युधिष्ठिर सिंह की हत्या के बदले आरोपियों के परिवार के एक व्यक्ति की हत्या करेंगे। तब दोनों ही वारदातों की रिपोर्ट अधिकारी एक साथ लिखें। इसके बाद दो घंटे तक अधिकारी लोगों को समझाते रहे। इसके बाद मृतक के परिवारीजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


हत्या में नामजदों पर दर्ज हैं मामले
गांव महलोई में वृद्ध की हत्या करने में नामजद आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गांव में उनके दो विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग भी अराजक तत्वों की गुंडागर्दी से परेशान हैं। कई अन्य ग्रामीणों से भी उनका विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed