{"_id":"3deae6c87a73f5b7a68e15002ba94eb9","slug":"kiln-built-18-family-mortgage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर 18 परिवार बनाए बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठे पर 18 परिवार बनाए बंधक
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मीठेपुर क्षेत्र में एक भट्ठा मालिक ने बांदा निवासी 18 परिवार के 60-70 लोगों को बंधक बना लिया है। इन परिवारों को मुक्त कराने के लिए उनके रिश्तेदार दो दिनों से जिले में भटक रहे हैं। रिश्तेदारों का कहना है कि करहल थाने में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि कुछ लोग शिकायत करने आए थे लेकिन उन्होंने लिखित में कुछ नहीं दिया। इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की है।
बांदा के थाना पैलानी के गांव खरपिया और गांव पैलानी थाना जमालपुर निवासी कुछ लोग पिछले दो दिनों से मैनपुरी में भटक रहे हैं। उनका आरोप है कि करहल थाना क्षेत्र के गांव मीठेपुर के पास एक भट्ठा मालिक ने उनके परिवारों को बंधक बना लिया है। 18 परिवारों के लगभग 60-70 लोगों को बंधक बना लिया है। वह न उन्हें कहीं जाने देता है और न ही हम लोगों से मिलने दिया जाता है। बांदा से आए लोगों ने बताया कि जो लोग भट्ठे पर बंधक हैं उनमें राम बहोरी, महेस बाबू, राकेश, मोहन, गेंदालाल, सुरेश, धनीराम, भूरे सिंह, राममनोहर, रामपाल, धर्मपाल, ओमपाल, लेखराज, मुन्नीलाल, बबलू, शिवकरन, शिव प्रसाद, राम प्रसाद, रमेश आदि के परिवार शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक परिवार से तीन से चार लोग भट्ठे पर काम करने के लिए आए थे। उसके बाद भट्ठा मालिक ने इन्हें नहीं जाने दिया। लोगों को काम के लिए बांदा का ठेकेदार जहांगीर अहमद यहां लाया था। इस समय वह गायब है।
पीड़ितों रिश्तेदारों का कहना है कि जब भट्ठा मालिक से बात की तो उसका कहना है कि तुम्हारा ठेकेदार जहांगीर अहमद सात लाख रुपये लेकर चला गया है। पहले उसे लेकर आओ तभी तुम्हारे परिवार वालों को छोड़ेंगे। पीड़ितों का कहना है कि ठेकेदार का कार्यालय बांदा में मरदल नाका ढाल के नीचे स्थित है। वह वहां नहीं मिल रहा है। इस संबंध में करहल पुलिस का कहना है कि दो दिन पूर्व कुछ लोग थाने आए थे। उन्होंने भट्ठा संचालक के खिलाफ शिकायत की थी। कहने के बाद भी उन्होंने कुछ भी लिखित में नहीं दिया। इसके चलते अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
खाने तक के लिए नहीं बचे पैसे
बंधक बनाए परिवार के रिश्तेदार पिछले दो दिनों से गांव मीठेपुर और करहल थाने के चक्कर काट रहे हैं। फोन पर राम बहोरी ने बताया कि अब उनके पास इतने पैसे भी नहीं बचे हैं कि वे लोग खाना भी खा सकें या फिर अब थाना करहल जा सकें।