{"_id":"8a2e4b218ad1254153e2a936cecedaba","slug":"jailed-accused-tantric-buddy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे, तांत्रिक की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे, तांत्रिक की तलाश
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
बेवर(मैनपुरी)। मदरसे लौटते समय लापता हुई बालिका की हत्या के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बालिका के परिवारीजन इसे जादू-टोने से जुड़ी घटना मान रहे हैं। उनका कहना था कि बच्ची के कान, हाथ और पैर बरामद किया जाएं। साथ ही हत्या में शामिल तांत्रिक को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद ही शव को दफनाया जाएगा। पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर उन्होंने शव दफना दिया।
बता दें, मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी बालिका (3) सोमवार को लापता हो गई थी। बुधवार को उसका शव थाने के पास एक प्लाट में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट, अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। जादू-टोने के अलावा पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या और अन्य लाइनों पर भी काम कर रही है। नामजद आरोपी जलालुद्दीन उसके बेटों अफसर अली, आबिद अली, चांद मियां और हज्जू पुत्र असफाक को जेल भेज दिया। परिवारीजनों ने एक तांत्रिक सागर बाबा पर भी संदेह जताया है, पुलिस ने उसकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। पूर्व राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य ने मृतक बच्ची के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। बालिका के परिवारीजनों ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के अंदर तांत्रिक गिरफ्तार नहीं हुआ तो वह समाज के लोगों के साथ थाने का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। एएसपी एसएन सिंह का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर शीघ्र पूछताछ की जाएगी। किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
दहशत में आए साथ पढ़ने वाले बच्चे
बेवर। वारदात से अभिभावक चिंता में है। वे अपने बच्चों को स्कूल, मदरसों में भेजने से डर रहे है। बालिका के साथ खेलने वाले उसके मोहल्ले के बच्चे भी दहशत में हैं। दर्जनों बच्चे स्कूल बुधवार को स्कूल नहीं गए। थानाध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी पर्याप्त सुरक्षा की जाएगी। साथ ही कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना थाने पर दें।
विज्ञापन
तांत्रिक की तलाश तेज, कई से पूछताछ
बेवर। जिस सागर बाबा की पुलिस तलाश कर रही है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह मोहल्ले में ही तंत्र-मंत्र करता है। इसके अलावा भी पुलिस ने मोहल्ले के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनसे पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। इधर, घटनाक्रम से जुड़े कई तथ्यों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है।
पूर्व में भी कब्रिस्तान से शव को निकालकर की गई थी तंत्र क्रिया
बेवर। मोहल्ला कुचलिया निवासिनी तोडा बेगम (80) की मौत फरवरी में हो गई थी। उनके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। चार दिन बाद किसी तांत्रिक ने शव को निकालकर तंत्र क्रिया की थी। जानकारी पर लोगों में आक्रोश फैल गया। बाद में मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने परिवारीजनों को समझाबुझाकर शव को पुन: दफना दिया।