फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Police held a meeting on security and coordination.

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा और समन्वय पर की बैठक

Sat, 17 Oct 2026 04:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Police held a meeting on security and coordination.
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), पेइंग गेस्ट (पीजी) संचालकों और सुरक्षाकर्मियों संग एक समन्वय बैठक की। इसका उद्देश्य स्थानीय सुरक्षा सुदृढ़ करना और पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत बनाना था। पुलिस उपायुक्त पूर्व संदीप मलिक आईपीएस के निर्देश पर थाना सेक्टर-40 और सेक्टर-56 की पुलिस ने यह पहल की।बैठक में स्थानीय सुरक्षा समस्याओं और संभावित चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई। सामूहिक प्रयासों से सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। पुलिस ने आरडब्ल्यूए सदस्यों, पीजी संचालकों और सुरक्षा गार्डों से आवश्यक सावधानियां बरतने का आह्वान किया। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस-पब्लिक समन्वय और सक्रिय सहयोग पर विशेष बल दिया गया। आमजन से सतर्क रहने और सुरक्षित वातावरण निर्माण में सहयोग की अपील की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed