फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna: Knife Attack Leaves One Dead, Another Seriously Injured; Family Dispute Suspected

पन्ना: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने मचाया तांडव, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 17 Oct 2026 01:26 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

 बनहरी खुर्द गांव में एक मानिसक रूप से विक्षिप्त युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। परिजनों के मुताबिक आरोपी पिछले डेढ़-दो महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

विज्ञापन
Panna: Knife Attack Leaves One Dead, Another Seriously Injured; Family Dispute Suspected
अस्पताल में भर्ती घायल युवक

विस्तार

अजयगढ़ थाना क्षेत्र की हनुमतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बनहरी खुर्द में चाकूबाजी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद और आरोपी के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के चलते हुई इस चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल पन्ना रैफर किया गया है।

विज्ञापन


घायल के परिजन नरेंद्र सिंह के अनुसार बनहरी खुर्द निवासी जितेंद्र सिंह ठाकुर बीते डेढ़-दो महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। घटना वाले दिन युवक घर के बाहर पीपल के पेड़ के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान जितेंद्र सिंह ने अचानक हमला कर दिया। उसने पहले पत्थर से वार किया और बाद में घर के अंदर से सब्जी काटने वाली छुरी लाकर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।
विज्ञापन


इस जानलेवा हमले में 22 वर्षीय विपत सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया और वारदात के करीब 10-15 मिनट बाद ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए 20 वर्षीय राघवेंद्र सिंह गौड़ पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। राघवेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जबलपुर आ रहे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत: जेन-जी स्वयंसेवकों से करेंगे सीधी बात, प्रांतीय बैठक में तय होगी रणनीति


मामले की सूचना मिलते ही हनुमतपुर चौकी व अजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस खूनी वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

अजयगढ़ बीएमओ डॉ. शोभाराम शर्मा ने बताया कि इस घटना में घायल दो लोगों को लाया गया था, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति की छाती पर चोट के निशान थे और पेट में दर्द होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना रैफर किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed