{"_id":"6ad33de3ae474538be0d185e","slug":"a-child-got-hold-of-a-gun-mistaking-it-for-a-toy-he-began-playing-with-it-the-gun-went-off-resulting-in-the-death-of-the-three-and-a-half-year-old-innocent-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4842833-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चॉकलेट की जगह बच्चे के हाथ लगी बंदूक, खिलौना समझकर खेलने लगा; चली गोली, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: चॉकलेट की जगह बच्चे के हाथ लगी बंदूक, खिलौना समझकर खेलने लगा; चली गोली, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत
Sat, 17 Oct 2026 04:05 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:05 PM IST
सार
झारखंड के बोकारो स्थित माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में घर में रखी बंदूक से अचानक गोली चलने के कारण साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बंदूक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के बोकारो जिले में एक दर्दनाक हादसे में साढ़े तीन साल के बच्चे की जान चली गई। घटना माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बच्चा घर में मौजूद बंदूक को खिलौना समझकर उसके साथ खेलने लगा। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली बच्चे को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्चे को बचाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बंदूक बच्चे की पहुंच में कैसे आई और घटना के समय वह किस स्थिति में थी।
विज्ञापन
पढे़ं: रामायण की चौपाइयां और नमाज की इबादत, 52 साल से कायम है भाईचारे की अनूठी मिसाल
इस घटना ने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी झकझोर दिया है। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बंदूक किसकी थी और उसे सुरक्षित तरीके से क्यों नहीं रखा गया था। यह हादसा एक बार फिर घर में मौजूद हथियारों को बच्चों की पहुंच से पूरी तरह दूर और सुरक्षित रखने की जरूरत को सामने लाता है। बच्चों को हथियारों से दूर रखना और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखना ऐसे हादसों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है।