फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Her nieces ax attack

भाभी-भतीजियों पर कुल्हाड़ी से हमला

Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Her nieces ax attack
axe
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला भूरे में मंगलवार देर रात बंटवारे के विवाद में देवर ने पहले भाभी उसके बाद दो भतीजियों को कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत देख तीनों को सैफई रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गांव नगला भूरे का रहने वाला इंदल सिंह अविवाहित है। वह भाई अनवार सिंह के साथ रह रहा है। कुछ समय से दोनों के बीच घरेलू जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार देर रात उसने शराब के नशे में भाभी मिथलेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जागने पर भतीजी रोशनी और प्रगति पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घर में चीख पुकार सुनकर अन्य परिवारीजन जाग गए। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच गंभीर हालत में सभी घायलों को सैफई भेजा गया। पुलिस ने आरोपी इंदल को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने जमीन के विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही। वहीं सैफई में भर्ती घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिवारीजनों की ओर से दी गई तहरीर में जमीन का विवाद बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
थानाध्यक्ष कुर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed