फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Go to the police, the smugglers tried to tread

गो तस्करों ने पुलिस को रौंदने की कोशिश की

Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Go to the police, the smugglers tried to tread
बरामद ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना पुलिस ने बुधवार रात पशुओं से लदे एक ट्रक को पकड़ने के साथ ही तीन गोतस्करों को पकड़ लिया। नगर की सीमा दुमीला पर रोके जाने पर ट्रक चालक ने गाड़ी से पुलिस पार्टी को रौंदने की कोशिश की। पुलिस टीम ने बैरियर तोड़कर भागते ट्रक को पीछा कर पकड़ लिया। उसमें 26 गाय व बछड़े लदे थे। इस बहादुरी पर पुलिस कप्तान देवरंजन वर्मा ने पुलिस टीम के सदस्यों को शाबासी दी। 
विज्ञापन


इटावा की तरफ से आ रहे एक ट्रक में पशु भरे थे। इसकी सूचना थाना इंचार्ज राकेश अवस्थी को मिल गई। वह पुलिस बल के साथ इटावा से लगने वाली सीमा पर जाकर डट गए। पशु लदे ट्रक ने जैसे ही इटावा से करहल की सीमा में प्रवेश किया, वहां तैनात पुलिस पार्टी ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसे पुलिस पर ही चढ़ाने का प्रयास किया। इसी बीच चालक ने वहां लगे बैरियर को भी टक्कर मारकर तोड़ दिया और ट्रक भगा ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया और पुलिस कर्मियों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद उसमें सवार तीनों गो तस्कर अंसार, शकील और नईम को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने ग्रामीणों सहयोग से 26 गायों और बछड़ाें को ट्रक से उतरवाया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रात्रि को ही पशु डाक्टरों को बुलाकर गाय-बछड़ों का उपचार कराया है। पुलिस ने ट्रक से नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पशु को लादकर मुरादाबाद ले जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed