{"_id":"57433e144f1c1bae70690a07","slug":"first-flown-again-dragged-into-a-car-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कार में बैठाया फिर उड़ाई नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले कार में बैठाया फिर उड़ाई नकदी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी पुल से आगरा ले जाने के लिए एक युवक को चार लोगों ने कार में बैठा लिया। इस दौरान उसकी जेब काटकर 10 हजार रुपये पार कर दिए। बाद में उसे आगरा बाईपास रोड के समीप उतारकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के ब्योंति कलां निवासी कमलेश कुमार ने सोमवार को भोगांव स्थित एक बैंक से बहन के इलाज के 16 हजार रुपये निकाले। छह हजार रुपये पिता लेकर चले गए। 10 हजार रुपये लेकर कमलेश आगरा जाने के लिए मैनपुरी पहुंचा। यहां ईशन नदी तिराहा पर दोपहर करीब 12 बजे वह रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक कार आई। इसमें बैठे चार लोगों ने उन्हें आगरा तक छोड़ने की बात कही। कमलेश कार में बैठकर उनके साथ आगरा की तरफ चल दिया। इसी बीच कार में बैठे चार लोगों ने उसकी जेब काट ली। उसे खिड़की सही न होने की बात कहकर आगे बैठने को कहा। जैसे ही कमलेश कार से उतरा बदमाश कार लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।