{"_id":"59271f864f1c1b7e4e535bad","slug":"dalit-woman-gets-raped-by-school-peon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित महिला से स्कूल के चपरासी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित महिला से स्कूल के चपरासी ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 25 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
rohtak daughter rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित विद्यालय में राजमिस्त्री का काम कर रहे दलित युवक की पत्नी के साथ चपरासी ने दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर जब देवर बचाने पहुंचा तो उसे मारपीट कर आरोपी वहां से भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
एक गांव निवासी दलित युवक गांव बदनपुर स्थित एक विद्यालय में राजमिस्त्री का काम कर रहा है। पत्नी, बच्चे व भाई भी उसके साथ काम कर रहे हैं। गुरुवार शाम को विद्यालय के चपरासी ने महिला को अकेला पाकर चार्जर देने के बहाने कमरे में बुलाया वहां उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर जब देवर उसे छुड़ाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह वहां से भाग गया। देर शाम थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी चपरासी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।